सत्य की राह
जो सत्य से मुख मोड़ लिया, और धर्म से नाता तोड़ लिया , तो सोचो क्या तुम भी उनमें शामिल न हो जाओगे इस अंधी ,बहरी दुनिया का हिस्सा तुम भी बन जाओगे ? हर मौन की एक सीमा होती है , एक वक्त पर आवाज करनी होती है , पर क्या तुम भी इस अनजान सी चुप्पी का किस्सा तो न बन जाओगे । इस अंधी , बहरी दुनिया का हिस्सा तुम भी बन जाओगे? यह भय किस से है , किस से है मोह तुम को क्या टुटा है तुम में , क्या तोड़ रहा है तुम को क्या मानव होकर भी मानव न बन पाओगे इस अंधी बहरी दुनिया का हिस्सा तुम भी बन जाओगे ?
जो सत्य की राह पर चलते हैं , वो ज्वाला लेकर चलते हैं , असत्य के लाख प्रलोभन हों वह अपने तप में होते हैं
असत्य कितना भी विशाल लगे , लंका सा विक्राल लगे ,वह सत्य की अग्नि से इस लंका को भस्म कर जाते हैं
तो क्या तुम सत्य पर चल कर भी असत्य से डर जाओगे
इस अंधी बहरी दुनिया का हिस्सा तुम न बन जाओगे
माना अन्याय की आंधी है , पर न्याय अभी भी वादी है
न धर्म झुका, न सत्य झुकेगा न समय रूका न सत्य रुकेगा
विजयी था सत्य , सत्य ही विजयी रहेगा
विश्वास है कि तुम इस जीवन में व्यक्तित्व वही बन पाओगे
इस अंधी बहरी दुनिया का हिस्सा तुम न बन जाओगे
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteSahi likha ✌️
ReplyDelete🙏❣️
Deleteसत्य हमेशा जिन्दा रहता है अस्त्य को मर जाना होता है
ReplyDelete🤟और यह अखंड सत्य है
ReplyDelete