आलोचक
हम जैसे जैसे जीवन में मुखर हो रहें होते हैं तमाम खुबसूरत रिश्तों से भी परिचित होते हैं इन्हीं में से एक है आपका और आपके आलोचक का रिश्ता। वैसे ज्यादातर ये दोहरे रिश्ते में होते हैं जैसे आपके परम मित्र आपके अच्छे आलोचक हो सकते हैं । हो सकता है कि ये जिम्मेदारी आपके किसी रिश्तेदार ने भी ले रखी हो । कुछ पड़ोसियों में भी ये गुण देखा जा सकता है ।अब आप पर निर्भर करता है कि इन आलोचनाओं को आप किस तरह से लेते हैं अगर आप की आलोचना आपके सामने ही हो और सही ढंग से हो तब ये जरूरी हो जाता है कि एक बार विचार किया जाए। किन्तु यदि ये सकारात्मक न होकर नकारात्मक रूप से प्रभावित करने लगे तो ऐसे आलोचकों की आलोचना सुनने में तो कोई बुराई नहीं है पर अच्छा होगा कि हमारी प्रतिक्रिया हमारे वश में हो क्योंकि कई बार कुछ आलोचकों का उद्देश्य आपका सुधार न होकर आपको केवल परेशान करना होता है