Posts

Showing posts from September, 2020

आलोचक

हम जैसे जैसे जीवन में मुखर हो रहें होते हैं तमाम खुबसूरत रिश्तों से भी परिचित होते हैं इन्हीं में से एक है आपका और आपके आलोचक का रिश्ता। वैसे ज्यादातर ये दोहरे रिश्ते में होते हैं जैसे आपके परम मित्र आपके अच्छे आलोचक हो सकते हैं । हो सकता है कि ये जिम्मेदारी आपके किसी रिश्तेदार ने भी ले रखी हो । कुछ पड़ोसियों में भी ये गुण देखा जा सकता है ।अब आप पर निर्भर करता है कि इन आलोचनाओं को आप किस तरह से लेते हैं अगर आप की आलोचना आपके सामने ही हो और सही ढंग से हो  तब ये जरूरी हो जाता है कि एक बार विचार किया जाए। किन्तु यदि ये  सकारात्मक न होकर नकारात्मक रूप से प्रभावित करने लगे तो ऐसे आलोचकों की आलोचना सुनने में तो कोई बुराई नहीं है पर अच्छा होगा कि हमारी प्रतिक्रिया हमारे वश में हो क्योंकि कई बार कुछ आलोचकों का उद्देश्य आपका सुधार न होकर आपको केवल परेशान करना होता है 

सत्य की राह

जो सत्य से मुख मोड़ लिया, और धर्म से नाता तोड़ लिया , तो सोचो क्या तुम भी उनमें शामिल न हो जाओगे            इस अंधी ,बहरी दुनिया का हिस्सा तुम भी बन जाओगे ? हर मौन की एक सीमा होती है , एक वक्त पर आवाज करनी होती है , पर   क्या तुम भी इस अनजान सी चुप्पी का किस्सा तो न बन जाओगे । इस अंधी , बहरी दुनिया का हिस्सा तुम भी बन जाओगे?             यह भय किस से है , किस से है मोह तुम को            क्या टुटा है तुम में , क्या तोड़ रहा है तुम को              क्या मानव होकर भी मानव न बन पाओगे                इस अंधी बहरी दुनिया  का हिस्सा तुम भी बन जाओगे ?     जो सत्य की राह पर चलते हैं , वो ज्वाला लेकर चलते हैं  , असत्य  के  लाख ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ प्रलोभन हों  वह   अपने तप में होते हैं  असत्य कितना भी विशाल लगे , लंका सा विक्राल लगे ,वह सत्य की अग्नि से इस लंका क...