जो सत्य से मुख मोड़ लिया, और धर्म से नाता तोड़ लिया , तो सोचो क्या तुम भी उनमें शामिल न हो जाओगे इस अंधी ,बहरी दुनिया का हिस्सा तुम भी बन जाओगे ? हर मौन की एक सीमा होती है , एक वक्त पर आवाज करनी होती है , पर क्या तुम भी इस अनजान सी चुप्पी का किस्सा तो न बन जाओगे । इस अंधी , बहरी दुनिया का हिस्सा तुम भी बन जाओगे? यह भय किस से है , किस से है मोह तुम को क्या टुटा है तुम में , क्या तोड़ रहा है तुम को क्या मानव होकर भी मानव न बन पाओगे इस अंधी बहरी दुनिया का हिस्सा तुम भी बन जाओगे ? जो सत्य की राह पर चलते हैं , वो ज्वाला लेकर चलते हैं , असत्य के लाख प्रलोभन हों वह अपने तप में होते हैं असत्य कितना भी विशाल लगे , लंका सा विक्राल लगे ,वह सत्य की अग्नि से इस लंका क...